Dhanbad News: बेहराकुदर बस्ती में मारपीट व बमबाजी मामले में छह लोगों पर केस दर्ज

बेहराकुदर मारपीट व बमबाजी मामले में छह नामजद पर केस

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरोरा.

बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर बस्ती में गुरुवार को दो गुटों के बीच हुई मारपीट व बमबाजी की घटना में पुलिस ने प्रथम पक्ष की शिकायत पर छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

दर्ज प्राथमिकी में बेहराकुदर निवासी प्रभाष सिंह ने गांव के ही शुभम सिंह, बंटी सिंह, तुषार सिंह, कुणाल सिंह, युवराज सिंह व नीरज पासवान समेत अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान मारने की नीयत से बम फोड़ने तथा हथियार का भय दिखाकर रुपये व चेन छीनने का आरोप लगाया है.

वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के बेहराकुदर निवासी कुणाल सिंह ने शुक्रवार को डाक के माध्यम से स्पीड पोस्ट से बरोरा पुलिस को लिखित शिकायत भेजकर सात नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है. पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि आदर्श कॉलोनी के पास प्रभाष सिंह, हेमंत सिंह, गोल्डी सिंह, भोला सिंह, बबलू सिंह, मनबोध सिंह समेत 12-15 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

आरोप है कि हमलावरों ने बम फेंका, जिससे निकले छर्रे उनके पैर व शरीर में लगे. इसके अलावा आरोपितों ने हवा में गोली चलाते हुए लोहे के रॉड से मारपीट की तथा रुपये छीन लिये.

पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. बताया जाता है कि दोनों गुट एक ही गांव के रहने वाले तथा आपस में गोतिया हैं. आपसी रंजिश व पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh prasad srivastava

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >