डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और परिचालन लागत में इजाफे का हवाला देते हुए धनबाद बस ऑनर्स एसोसिएशन ने जिले से संचालित सभी प्रमुख रूटों पर बस के किराये में 20 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन की रविवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सिंह ने की. नया किराया 10 जून 2026 से लागू होगा.
सुमित सिंह ने बताया कि किराया वृद्धि की जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआइ) तथा अन्य संबंधित पक्षों को दी जायेगी. यात्रियों को भी नये किराये के संबंध में जागरूक किया जाएगा. एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से बढ़ी हुई डीजल की कीमतों के बावजूद किराये में संशोधन नहीं किया गया था. इससे बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था.यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
किराया वृद्धि के बाद धनबाद से दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.पश्चिम बंगाल रूटों पर नया किराया
रूट पुराना किराया (नॉन एसी) नया किराया (नॉन एसी) पुराना एसी नया एसीआसनसोल 100 120 150 180रानीगंज 130 150 180 210
दुर्गापुर 150 180 200 240बर्दवान 200 240 250 300कोलकाता 300 360 400 500
बिहार रूटों पर नया किराया
रूट पुराना नयाजमुई 350 420डोभी 350 420
शेरघाटी 350 420औरंगाबाद 400 500राजौली 300 360नवादा 350 420
बिहारशरीफ 400 500पटना 450 550सिकंदरा 400 500शेखपुरा 400 500
कौआकोल 400 500एसी बस का किराया :
भागलपुर 500 से 600 रुपये, पूर्णिया 600 से 720 रुपये, राजौली 400 से 500 रुपये, नवादा 400 से 500 रुपये, बिहारशरीफ 450 से 550 रुपये तथा पटना 500 से 600 रुपये कर दिया गया है.झारखंड के प्रमुख रूटों का संशोधित किराया
रूट पुराना नया
गिरिडीह 120 150
देवघर 250 300दुमका 250 300पाकुड़ 350 420गोड्डा 350 420साहिबगंज 450 550
चिरकुंडा 80 100बोकारो 100 120रामगढ़ 200 240रांची 250 300
फुसरो 120 150डुमरी 100 120बगोदर 140 170
हजारीबाग 240 300पुरुलिया 150 180जमशेदपुर 300 360बरकट्ठा 200 240बरही 250 300
चौपारण 300 360इटखोरी 350 420चतरा 400 480कोडरमा 300 360
राजधनवार 220 270