श्यामडीह : दो दिन पूर्व लापता किशोर का शव कुआं में मिला, हत्या की आशंका

किशोर का शव कुएं में मिला, हत्या की आसंका

दो दिन पूर्व अपने आवास से शौच करने की बात कह कर निकले शयामडीह निवासी चिरंजीवी दास उर्फ डबलू (15) का शव मंगलवार को अपने आवास से महज कुछ ही दूर स्थित कुआं में मिला. शाम के समय कुछ महिलाएं उक्त कुआं की और गयी थी. कुआं में शव देख महिलाओं ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. उसके बाद मामले की जानकारी कतरास पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर कब्जे में कर लिया है. कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने कहा बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा. परिजन व आसपास के लोग कुआं में शव मिलने से सकते में हैं. लोग समझ न्हीं पा रहे हैं कि कुएं में बालक का शव कैसे मिला. व्यवसायी विनोद दास ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मामले में मृतक के पिता बिरजू दास ने कतरास थाना में एक गुमशुदगी की शिकायत देकर ढूंढ निकालने की गुहार लगायी थी. बिरजू ने कहा था कि 11 अगस्त की रात शाम नौ बजे घर से शौच करने की बात कह कर निकला, जो काफी देर तक नहीं लौटने के बाद आसपास खोजबीन की. लेकिन वह नहीं मिला. इधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >