श्रमिकों की मांगों को लेकर 17 अगस्त को रणधीर वर्मा चौक पर भामसं का धरना

भारतीय मज़दूर संघ आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगा। जानें क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें।

भारतीय मज़दूर संघ 17 अगस्त को श्रमिकों की मांगों को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना देगा. भामसं न्यूनतम मजदूरी ₹30,000 प्रति माह बढ़ाने, इएसआइसी वेतन सीमा ₹21,000 से बढ़ाकर ₹42,000 करने, श्रम कानूनों से मजदूर विरोधी प्रावधान हटाने एवं न्यूनतम इपीएस पेंशन ₹7,500 प्रति माह करने और महंगाई भत्ता भत्ता, चिकित्सा योजना तथा इपीएफ वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 करने सहित अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगा.

आंदोलन की सफलता को लेकर रविवार को ब्लॉक दो क्षेत्र की कोलियरियों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जगह-जगह पर नुक्कड़ सभा कर मजदूरों को आंदोलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी.

मौके पर अविनाश दूबे, चंद्रशेखर राय, विजय कुमार, खैपा कमार, ओम प्रकाश चौहान, सुमीर कर्मकार, राम पदोराय, अजय सिंह, शेखर सुमन, बैजनाथ सिंह, विकास बेलदार, अशोक कुमार बाउरी, सुमंतो बराट, धनंजय कुमार, जितेंद्र राजभर, जगदीश मोदो, टकरा भुइयां, छोटू कुमार तथा खाजो रवानी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >