Dhanbad News : भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व : अमित मंडल

धनबाद महानगर में पार्टी का सदस्यता महा अभियान शुरू

गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा है कि भाजपा में सदस्यता अभियान कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन का महापर्व है. वह रविवार को सदस्यता अभियान को लेकर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स भवन के सभागार में आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. श्री मंडल ने सदस्यता अभियान 2024 के सदस्यता के लिए ऑनलाइन मिस्ड कॉल संख्या 880000 2024 की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों एवं सभी शक्ति केंद्रों में पूरे जोर-शोर से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी.

25 को मनेगा सुशासन दिवस :

25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस रूप में मनायेंगे. इस दौरान प्रत्येक बूथ पर धनबाद महानगर के कार्यकर्ता रिकॉर्ड सदस्य बनाने का विशेष अभियान चलायेंगे. धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस बार अपने ही पुराने रिकॉर्ड को यहां के कार्यकर्ता तोड़ नया इतिहास रचेंगे. बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि भाजपा विचारों और कार्यकर्ताओं की धनी पार्टी है. भाजपा जिला प्रभारी राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत धनबाद महानगर के तीनों सीट बीजेपी जीतने में सफल रही. कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है. बैठक का संचालन जिला महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष महेश पास्वान ने किया. कार्यशाला में धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, सह सदस्यता प्रभारी पंकज सिन्हा, महेश पासवान , विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी, रणविजय सिंह, मुकेश पांडेय, कपिलदेव पासवान, शमी शर्मा, निवास सिंह, सत्येंद्र ओझा, उषा शर्मा, रूपेश सिन्हा, चंपा साहा, पूनम अंचियाय, सुधा मिश्रा, किरण सिंह, रुमकी गुप्ता सहित, विजय अगरवाल, प्रभात रंजन, गौरी शंकर केशरी, पूनम वंचितय, चंपा साहा, शिल्पी, मनोज, रिंकू सिन्हा, रवि सिन्हा, रंजय सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >