गोल्फ ग्राउंड के पास बाइक सवार अपराधियों ने महिला की चेन झपटी

धनबाद थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की चेन झपट ली. घटना के बाद पीड़िता निर्मला चौधरी धनबाद थाना पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की.

धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के पास गुरुवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की चेन झपट ली. घटना के बाद पीड़िता निर्मला चौधरी धनबाद थाना पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की. महिला ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे वह गोल्फ ग्राउंड की तरफ जा रही थी. इस दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधी आये और पीछे से उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की जांच कर रही है.

हाउसिंग कॉलोनी में भी चेन छिनने का किया था प्रयास :

बाइक सवार अपराधियों ने इससे पहले हाउसिंग कॉलोनी में व्यवसायी सत्येंद्र कुमार की पत्नी लीला शर्मा की चेन भी छिनने का प्रयास किया. हालांकि अपराधी उनकी चेन नहीं झपट सके, महिला के गले में पहना हुआ रुद्राक्ष ही उनके हाथ लगा. घटना के बाद कॉलोनी के लोगों के जुट जाने पर अपराधी छठ तालाब होते हुए गोल्फ ग्राउंड की ओर फरार हो गये. वहां निर्मला चौधरी की चेन झपटकर हीरापुर की तरफ फरार हो गये. घटना के बाद लीला शर्मा ने भी धनबाद थाना में जाकर शिकायत की.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए अपराधी :

घटना के बाद व्यवसायी सत्येंद्र कुमार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की जांच की तो उसमें बाइक सवार दोनों अपराधियों की फुटेज मिली. इसमें बाइक चलाने वाला दुबला-पतला युवक और पीछे बैठा व्यक्ति काला और मोटा था. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों ने बुधवार को भी एक महिला की चेन छीन ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >