बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षिका की चेन झपटी

हीरापुर चीरागोड़ा श्मशान रोड निवासी एक शिक्षिका की चेन मंगलवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने झपट ली.

धनबाद.

हीरापुर चीरागोड़ा श्मशान रोड निवासी संतोष चंद्र सिन्हा की पत्नी रिंकू कुमारी श्रीवास्तव (शिक्षिका) की चेन मंगलवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने झपट ली. घटना के बाद वह धनबाद थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि वह स्कूल से अपराह्न डेढ़ बजे के आसपास अपने घर लौट रही थी. इस दौरान जागृति मंदिर के पास दुकान में कुछ सामान ले रही थी, तभी बाइक सवार अपराधी आये और उनकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस को बाइक का नंबर भी बताया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

बीच सड़क पर महिला से लूटपाट, पर्स लेकर भागे अपराधी :

धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर झरना पाड़ा निवासी अंजनी कुमार की पत्नी लक्ष्मी गोंड के साथ सोमवार को बीच सड़क में लूटपाट हुई. इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. लक्ष्मी गाेंड ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह बेटी गरिमा भारती के साथ चीरागोड़ा स्थित मंदिर से पूजा का प्रसाद लेकर अपने घर आ रही थी. जैसे ही झरनापाड़ा अपने फ्लैट के पास पहुंची, अचानक एक उचक्के ने उनका पर्स झपटकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह उससे भिड़ गयी. पर्स बचाने के प्रयास में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गयी. इस दौरान अपराधी उनका पर्स छीनकर भाग गये. उनेक पर्स में फ्लैट की चाभी, एक हजार से ज्यादा रुपये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >