बीसीसीएल की आवासीय कॉलोनियों में गंदगी और जलजमाव से संक्रमण का खतरा, नियमित सफाई और फॉगिंग की मांग

धनबाद की बीसीसीएल आवासीय कॉलोनियों में गंदगी और जलजमाव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा। नियमित सफाई और फॉगिंग की मांग तेज।

बरसात के मौसम में बीसीसीएल की आवासीय कॉलोनियों में गंदगी और जलजमाव से संक्रमण जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री सह बीसीसीएल कल्याण समिति के सदस्य केके सिंह ने कार्मिक नगर, कोयला नगर, जगजीवन नगर, तिलाटांड़, दुग्दा, हरिना बागान, मटकुरिया, रोप-वे कॉलोनी, भूली समेत अन्य आवासीय क्षेत्रों में नालियों और सड़कों के किनारे कचरा जमा है.

कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इससे मच्छरों के पनपने के साथ संक्रमण जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. इस बाबत श्री सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी से सभी आवासीय कॉलोनियों में नियमित साफ-सफाई, जलजमाव की निकासी और फॉगिंग कराने की मांग की है.

बापू नगर में डेंगू मरीज मिलने का दावा

श्री सिंह ने कहा है कि कार्मिक नगर के बापू नगर में डेंगू का एक मरीज मिलने की जानकारी सामने आयी है. उनके अनुसार मरीज का इलाज जिला अस्पताल, धनबाद में चल रहा है. उन्होंने बरसात के दौरान डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी बीसीसीएल कॉलोनियों में नियमित फॉगिंग कराने की मांग की है.

कार्यस्थलों पर भी हो सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

उन्होंने कहा कि केवल आवासीय कॉलोनियों में ही नहीं, बल्कि बीसीसीएल के सभी कार्यस्थलों पर भी साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था जरूरी है. नालियों और जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का नियमित छिड़काव कराया जाना चाहिए.

सभी डिस्पेंसरी में पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता की भी मांग की गयी है. उन्होंने प्रबंधन से मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर कर्मचारियों और उनके परिजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >