निगम के नौ सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 21 को होगी खुली निलामी

धनबाद अंचल के छह, कतरास के दो और सिंदरी के एक पार्किंग स्थल की होगी नीलामी

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में नौ सैरातों व पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती 21 जून को दोपहर तीन बजे निगम मुख्यालय में होगी. धनबाद अंचल के छह, कतरास के दो और सिंदरी के एक पार्किंग स्थल की खुली नीलामी होगी. नगर निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. नीलामी एक जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए होगी. इसके लिए 20 जून तक एक हजार रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण कराया जा सकेगा. यह नन रिफंडेबल राशि है. इस वर्ष सैरातों की बंदोबस्ती के लिए न्यूनतम डाक में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है. बंदोबस्ती राशि का 10 प्रतिशत डिमांड ड्राफ्ट के तौर पर धनबाद नगर निगम के नाम से बतौर जमानत जमा करना होगा. डाक में असफल होने पर यह राशि एकरारनामा के बाद वापस कर दी जायेगी. बरटांड़ बस पड़ाव बैरियर के लिए सबसे अधिक राशि 67 लाख 58 हजार 250 रुपये रखी गयी है.

बंदोबस्ती व आधार मूल्य

– ओजोन गैलेरिया माॅल बिग बाजार के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग : 668438- बरटांड़ बस पड़ाव बैरियर : 6758250- पार्क मार्केट ग्राउंड हीरापुर : 1125750- कोर्ट कैंपस में दो पहिया वाहन पड़ाव : 512000- हीरापुर हटिया में चौपाटी : 881625- हीरापुर हटिया के किराएदारों के स्थल छोड़कर जमीन पर बैठने वाले खुदरा विक्रेताओं से दैनिक टोल वसूली : 285000- अंगारपथरा मौना स्थित नदी किनारे ट्रेकर स्टैंड कतरास : 1147500- लिलौरी पार्क कतरास : 228750- शहरपुरा नेहरू मैदान एवं सब्जी मार्केट गुरुद्वारा : 810750

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >