सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद हुआ होली मिलन कार्यक्रम, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Dhanbad: सिंह मेंशन में करीब साढ़े आठ साल बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर का चुनाव जीता और इसी खुशी में उन्होंने उनकी विधायक पत्नी रागिनी सिंह ने पूरी जनता के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया.

धर्मेंद्र
Dhanbad: धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह की ओर से सोमवार को उनके आवास स्टील गेट स्थित सिंह मेंशन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. साढ़े आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यहां भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में हजारों समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी शामिल हुए. सुबह से ही परिसर अबीर-गुलाल, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक फगुआ गीतों से गूंजता रहा. मौके पर “होली खेले रघुवीरा”, “फगुनवा में रंग बरसे” जैसे पारंपरिक गीतों पर समर्थक जमकर झूमे.

संजीव सिंह ने जनता को कहा शुक्रिया

मेयर संजीव सिंह ने समर्थकों के बीच पहुंचकर सभी को गुलाल लगाया और जीत के लिए जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह जीत धनबाद की जनता के विश्वास की जीत है और वे शहर के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली और सौहार्द व शांति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि साढ़े आठ साल बाद पूरा परिवार और समर्थक एक साथ होली मना रहे हैं, जो विशेष खुशी का अवसर है. समारोह ने लंबे समय बाद सिंह मेंशन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया.

होली मिलन समारोह में महिलाओं के साथ विधायक रागिनी सिंह

विधायक ने गाये फगुआ गीत

मौके पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक फगुआ गीत गाकर माहौल को उल्लासमय बना दिया. “होली खेले रघुवीरा” और “फगुनवा में रंग बरसे” सहित कई अन्य लोकगीतों की धुन पर उन्होंने स्वयं भी सुर मिलाया. महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया. गीत-संगीत और रंगों के बीच पूरा परिसर उत्साह और सौहार्द से सराबोर नजर आया.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: भुइयांपुर अस्पताल में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे 3 गांव के ग्रामीण

Khunti: शहर से खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरा हाथी, बड़ी मुश्किल से निकाला गया बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >