Dhanbad News: जनता मजदूर संघ का मिलन समारोह सह सम्मेलन रविवार की देर शाम निरसा कांटा स्थित भाजपा नेता मनोज सिंह के घर के समीप हुआ. समारोह में यूनियन के महामंत्री व जेबीसीसीआइ सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि यूनियन की प्राथमिकता मजदूर हित है. मजदूर हैं, तभी यूनियन है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को संगठित होकर चार लेबर कोड का विरोध करना चाहिए. मजदूरों के आंदोलन के अधिकार शिथिल करने का प्रयास किया जा रहा है. 12 फरवरी को मजदूर एकजुट होकर लेबर कोड का विरोध करें. उन्होंने कहा कि लोदना में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा बीसीसीएल के मजदूरों के साथ मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण है. विरोध कर रहे संयुक्त मोर्चा के नेताओं पर मामला दर्ज करना गलत है. प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे. मौके पर मनोज सिंह, मुन्ना स्वाइन, ललन पांडे, रमेश प्रसाद, रवि शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अशोक मंडल, बामापदो मोदक, क्यूमुद्दीन मियां आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
