Dhanbad News: गोमो स्टेशन के पास स्क्रैप में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Dhanbad News: रेलकर्मियों, आरपीएफ व दुकानदारों ने आधे घंटे की मशक्कत से बुझायी आग

गोमो स्टेशन के पास लगी भीषण आग

Dhanbad News: रेलकर्मियों, आरपीएफ व दुकानदारों ने आधे घंटे की मशक्कत से बुझायी आग

Dhanbad News: जगजीवन मार्केट से पश्चिम गोमो रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी के पास स्क्रैप में रविवार की दोपहर 12:30 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गयी. रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी. बताया जाता है कि मार्केट से पश्चिम तथा स्टेशन की चहारदीवारी से सटे पुरानी पाइप का स्क्रैप रखा हुआ था, जिसमें दोपहर में अचानक आग लगने से भयावह रूप धारण कर लिया. आग की तेज लपटें उठने लगीं. इससे इलाका धुएं से भर गया.

रेलकर्मियों व आरपीएफ ने दिखायी तत्परता

घटना के बाद रेलकर्मियों और आरपीएफ के एएसआइ एसएन बारीक, जवान अमित कुमार, जवान अनुज कुमार, आइओडब्ल्यू कार्यालय के अर्जुन कुमार, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के संतोष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गये. जगजीवन मार्केट के दुकानदारों तथा कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में मदद की. करीब एक बजे आग बुझायी गयी. इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया में किसी द्वारा जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >