स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 पदाधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को मिला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के 9 पदाधिकारियों और कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है. इनमें एक को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और आठ को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है. यह सम्मान उग्रवादी संगठनों और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए दिया गया है.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के 9 पदाधिकारी और कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है. इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और आठ पुलिस पदाधिकारी-कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है.

झारखंड पुलिस की ओर से उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों और अन्य अपराधों के खिलाफ लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई और सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है. राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, भापुसे, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो का चयन किया गया है.

वहीं, सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों में सअनि पंकज कुमार राय, हवलदार-560 पूर्ण बहादुर सिंह, हवलदार-125 जितेन्द्र कुमार सिंह, हवलदार-12 योगेन्द्र कुमार दास, हवलदार-31 नंद किशोर महतो, चालक हवलदार-178 औरंगजेब खां, चालक हवलदार-174 संजय कुमार सिंह और महिला आरक्षी-419 अनिता तिर्की शामिल हैं.ई।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >