धनबाद : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के महुदा इलाके की भुरूंगिया बस्ती में भू-धंसान से एक दर्जन घरों में दरारें दिख रही है. भू-धंसान अब भी जारी है. पूरे इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया. अहले सुबह पांच बजे से जमीन धंसने लगी. घरों में दरारें पड़ने लगी. लोग जान बचा कर भागे.
जहां भू-धंसान की घटना हुई है, वहां 45 साल पहले कोयला की भूमिगत खदान चल चुकी है. कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के पूर्व बंगाल कोल कंपनी ने इस इलाके में कोयला खनन का काम किया था. कोयला खनन के बाद खाली जगह की भराई में लापरवाही बरतने के कारण गोफ बना और आज हादसा हुआ है.
