नोटिस के बाद बाजार समिति के 80 फीसदी गोदाम-दुकान हो गये खाली

-लोकसभा चुनाव को लेकर बाजार समिति में बनाया जायेगा स्ट्रांग रूम, होगी मतगणना

मुख्य संवाददाता, धनबाद.

बाजार समिति प्रशासन के नोटिस के बाद मंगलवार को व्यवसायियों ने यहां चिह्नित 80 फीसदी गोदाम व दुकान खाली कर दिये. शेष गोदामों व दुकानों को बुधवार को खाली कराया जायेगा. आज भीम सरिया एंड संस, रूचि डिपो, अडानी विल्मर के गोदाम समेत दो अन्य गोदाम को खाली कराया गया. दो गोदामों व आठ दुकानों को बुधवार को खाली कराया जायेगा. बाजार समिति प्रशासन के मुताबिक बाजार समिति में लोकसभा चुनाव का स्ट्रांग रूम बनना है. मतगणना भी बाजार समिति में ही होगी. इस आलोक में सात गोदामों व 18 दुकानों को जिला प्रशासन ने एक अप्रैल से ही अधिग्रहण कर लिया है. जिला प्रशासन के निर्देश पर गोदामों व दुकानों को खाली कराया जा रहा है. गोदामों व दुकानों में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र बनाये जायेंगे. चिह्नित गोदाम व दुकानों के खाली होते ही डिमार्केशन का काम शुरू होगा. 25 अप्रैल को यहां इवीएम की सीलिंग होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >