Dhanbad News : धनबाद के 50 आयुष्मान आरोग्य मंदिर होंगे अपग्रेड, बढ़ेगी चिकित्सा व्यवस्था

स्वास्थ्य केंद्रों में दवा समेत अन्य संसाधन मुहैया कराने के लिए एक-एक लाख रुपये आवंटित

जिलेभर के 50 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों अपग्रेड किया जायेगा. इनमें स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर एक केंद्र को एक-एक लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. इस राशि से भवन, उपकरण, फर्नीचर व अन्य आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त किया जायेगा. योजना के तहत धनबाद समेत आठ प्रखंड अंतर्गत 50 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन किया गया है. इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सशक्त किया जायेगा. यह पूरा काम एन्क्वास के प्रोटोकॉल और गाइडलाइन के तहत किया जायेगा. यानी मरीजों को मिलने वाली सेवाओं में गुणवत्ता, साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जायेगा.

मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल पर घटेगा दबाव :

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सबसे निचले स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराते हैं. इन केंद्रों में स्थानीय स्तर पर दवा और जांच की सुविधा बढ़ने से मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों पर दबाव घटेगा. मरीजों को समय पर इलाज मिलने से गंभीर रोगों की रोकथाम होगी.

इन प्रखंडों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर होंगे अपग्रेड

बाघमारा : झाग्रही, बरोरा, राधानगर, मलकेरा, कांको, नारायणपुर, नगरीकला, निचितपुर.

बलियापुर : मोको, खरिकाबाद, पलानी, निपनिया, बरदाहा, सलपातरा, आमटाल. धनबाद सदर : वासेपुर, दामोदरपुर, कनकनी, परसिया, धैया.

गोविंदपुर : मुर्राडीह, जरगादी, जंगलपुर, धोरिया मोहलबनी, पलाइडीह. झरिया : बरारी, झरिया.

निरसा : दुमरकुंडा, घाघरा, उमरा, पिंड्राहाट, खैरक्यारी, खोखरापहाड़ी, श्रीपुरिया, बरबेंदिया. तोपचांची : तांतरी, मतारी, खोसमी, मदयडीह, खुरडीह, आसनसिंघा, सिंगदाहा, हरिहरपुर.

टऊंडी : प्रतापपुर, खरमो, पलामा, चरक, रूपन, रामपुर, बेगनरिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >