घर लौट रहा था 29 साल का मजदूर, ट्रेन की चपेट में आकर मौत; घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

बरवाअड्डा के चकपलैया गांव के मजदूर अरुण मरांडी की मध्य प्रदेश में ट्रेन से कटकर दुखद मौत हो गई. गुरुवार को जब उनका शव घर पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

धनबाद से हीरालाल पांडेय की रिपोर्ट.

बरवाअड्डा. बरवाअड्डा क्षेत्र के चकपलैया (खंडेरी) गांव निवासी मजदूर अरुण मरांडी (29 वर्ष) की मौत ट्रेन से कटकर बडगांव (मध्यप्रदेश) हो गयी. एंबुलेंस से शव गुरुवार को घर पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजन दहाड मारकर रोने लगे.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अरुण को बरवाअड्डा क्षेत्र का एक लेबर ठेकेदार ने एजेंट के माध्यम से टावर लगाने का काम कर रही एक नीजि कंपनी में काम दिलवाने के लिए मध्यप्रदेश भेजा था. वहां अरुण टावर लगानेवाली एक कंपनी में कार्यरत था. वह ट्रेन पकडकर वापस अपने घर लौट रहा था.

इस दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व एक पुत्री छोड़ गये हैं. देर शाम उसका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया. घटना के बाद परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: धनबाद में 21-22 अगस्त को होगी राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, हजारीबाग की टीम रवाना

ये भी पढ़ें: तार जोड़ने को लेकर लाइनमैन से मारपीट, लोगों ने कराया समझौता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >