Dhanbad News: पश्चिम बंगाल के अंडाल से चुराये गये 19 बकरे (खस्सी) अंडाल पुलिस ने निरसा पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को निरसा के हड़ियाजाम पंचायत भवन के समीप मोदी धौड़ा निवासी लक्ष्मी देवी के घर से बरामद किया है. लक्ष्मी देवी के पति शंकर भुईयां उर्फ कटुवा ने अपने तीन साथियों की मदद से अंडाल से बकरे चुराये थे. इस संबंध में निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बताया कि अंडाल पुलिस ने चुरायी गयी खस्सी बरामद किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी में अंडाल के खस्सी व्यापारी अजय मंडल भी शामिल थे. वह दूसरे वाहन से बरामद बकरों को ले गये.
27 फरवरी की रात चुराये गये थे बकरे
अंडाल थाना के पुलिस पदाधिकारी मुक्तिनाथ शाही ने बताया कि 27 फरवरी की रात एक बजे अंडाल के सकरा गांव निवासी अजय मंडल के गोदाम का ताला तोड़कर 23 बकरे चुराये गये थे. पुलिस जांच में पता चला कि घटना में चिरकुंडा थाना क्षेत्र के एक मालवाहक वाहन का उपयोग किया गया था. निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार से संपर्क कर वाहन मालिक को पकड़ा गया. वैन मलिक ने निरसा के हड़ियाजाम, मोदी धौड़ा निवासी कटुवा भुइयां के घर में बकरों को उतारने की बात कही. पुलिस ने कटुवा के घर में छापेमारी कर 19 बकरों को बरामद किया. पुलिस टीम के पहुंचते ही कटुवा भुइयां फरार हो गया.
कोड़ा गैंग का सदस्य है मुख्य आरोपी कटुवा भुइयां
मुख्य आरोपी कटुवा भुइयां शातिर अपराधी है. वह कुख्यात कोड़ा गैंग का सदस्य बताया जाता है. वह कई बार जेल जा चुका है. उसकी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति कटुआ उसके मायके (ससुराल) हड़ियाजाम में रहता है. पुलिस के पहुंचते ही कटुवा, हड़ियाजाम के देवा तुरी, मेढा निवासी लंगड़ा भुइयां व बंगाल के विजय हाड़ी फरार हो गया. कटुवा के खिलाफ निरसा थाना के अलावा धनबाद जिले के कई थानों व ओपी में आपराधिक मामले दर्ज हैं.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी : थानेदार
इस संबंध में निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बताया कि कटुवा व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द पूरे गिरोह के पकड़ा जायेगा.इस संबंध में निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बताया कि कटुवा व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द पूरे गिरोह के पकड़ा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
