Dhanbad News : दून एक्सप्रेस से 16 पीस कछुआ बरामद

Dhanbad News : बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया

Dhanbad News : संवाददाता, धनबाद. आरपीएफ व सीआइबी की टीम ने दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 16 पीस कछुआ बरामद किया है. शनिवार की देर रात टीम के अधिकारी व स्टाफ प्लेटफॉर्म पर गश्त व निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली की योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस(संख्या 13010) में कछुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आने पर उसकी जांच की गयी. जनरल कोच में एक नीले रंग के कपड़े का थैला लावारिस अवस्था में मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें कछुआ मिला. कागजी प्रक्रिया पूरी कर बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >