धनबाद : बेकारबांध में दिखा जंगली बिलार

धनबाद : बेकारबांध में रविवार दोपहर एक जंगली बिलार निकलने से सनसनी फैल गयी. पहले लोगों ने हल्ला कर दिया कि तेंदुआ का बच्चा है. वहां एक मैरेज हॉल के पीछे जंगल है. उसी के पेड़ पर उसे देखा गया था. वहां भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी […]

धनबाद : बेकारबांध में रविवार दोपहर एक जंगली बिलार निकलने से सनसनी फैल गयी. पहले लोगों ने हल्ला कर दिया कि तेंदुआ का बच्चा है. वहां एक मैरेज हॉल के पीछे जंगल है. उसी के पेड़ पर उसे देखा गया था.
वहां भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी वहां पहुंची. लगभग तीन घंटे तक वन विभाग तथा आम लोगों ने भी खोजबीन की. एक पेड़ पर बिलार बैठा नजर आया. हालांकि, वन विभाग उसे पकड़ नहीं पाया. आसपास के लोग सहमे हुए हैं. शाम होने के बाद अगल-बगल के लोगों ने घरों का दरवाजा, खिड़की बंद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >