14 तक साफ रहेगा आसमान, गिरेगा पारा

धनबाद : धनबाद में शुक्रवार को दिन भर सर्द हवाएं चलीं. इस वजह से ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त धुंध रह सकती है. विभाग के अनुसार, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम […]

धनबाद : धनबाद में शुक्रवार को दिन भर सर्द हवाएं चलीं. इस वजह से ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त धुंध रह सकती है. विभाग के अनुसार, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है.

धनबाद का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी. कई स्थानों पर शीतलहर चलेगी. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष हिफाजत की जरूरत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >