छात्र से बहन का फोटो मांगा, बुरी तरह पिटाया

धनबाद : अपने दोस्त से एक छात्र ने पैसे मांगे तो बदले में उसने उसकी बहन का फोटो मोबाइल पर मांगा. छात्र को गुस्सा आ गया और अपने दूसरे दोस्तों के साथ उसने युवक की पिटाई कर दी. घटना बेकारबांध की है. हालांकि मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे जहां उन्होंने समझौता कर लिया. […]

धनबाद : अपने दोस्त से एक छात्र ने पैसे मांगे तो बदले में उसने उसकी बहन का फोटो मोबाइल पर मांगा. छात्र को गुस्सा आ गया और अपने दूसरे दोस्तों के साथ उसने युवक की पिटाई कर दी. घटना बेकारबांध की है. हालांकि मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे जहां उन्होंने समझौता कर लिया.

बताया जा रहा है कि झाड़ूडीह की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती को पहले से बेकारबांध का रहने वाले युवक परेशान करते आ रहा था. कई बार उसने लड़की का रास्ता भी रोका. फोन पर भी उसे परेशान करता था.
लड़की का भाई नौवीं कक्षा का छात्र है. उसे इस बारे में नहीं पता था और उसने युवक से दोस्ती कर रखी थी. रविवार को नौवीं कक्षा के छात्र को अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करनी थी. इसलिए उसने युवक से दौ सौ रुपये उधार मांगे. इस पर युवक ने उसकी बहन का फोटो मांगना शुरू कर दिया. यह बात सुनकर छात्र को गुस्सा आया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की धुनाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >