धनबाद : पीएमसीएच के बाहर एंबुलेंस में बच्चे का जन्म

अंतिम समय में बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने भेजा पीएमसीएच धनबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलियापुर ने प्रसव के अंतिम समय में महिला को पीएमसीएच भेज दिया. परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर पीएमसीएच आ रहे थे. एंबुलेंस के गायनी वार्ड के बाहर पहुंचते ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. जानकारी पाकर गायनी विभाग […]

अंतिम समय में बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने भेजा पीएमसीएच
धनबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलियापुर ने प्रसव के अंतिम समय में महिला को पीएमसीएच भेज दिया. परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर पीएमसीएच आ रहे थे. एंबुलेंस के गायनी वार्ड के बाहर पहुंचते ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. जानकारी पाकर गायनी विभाग से नर्स पहुंची और जच्चा-बच्चा को वार्ड में ले गयी. दोनों सुरक्षित बताये जा रहे हैं.
प्रसूता 28 साल की बोबी देवी को दो दिन से पीड़ा हो रही थी. रविवार की सुबह अचानक से पीड़ा बढ़ गयी. परिजनों ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. बलियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गये. प्रसव कराने की जगह उसे पीएमसीएच भेज दिया गया. इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सरकारी नंबर बंद बता रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >