हाथ नहीं आ रहा 50 हजार का इनामी शशि सिंह

धनबाद : कोल व्यवसायी सुरेश सिंह की हत्या के प्राथमिक अभियुक्त रामाधीर सिंह के पुत्र शशि सिंह की तलाश में शनिवार की रात लगभग तीन बजे पुलिस ने सरायढेला के कोलाकुसमा स्थित इंदौरी फैक्ट्री में छापामारी की. लेकिन शशि सिंह नहीं मिला. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शशि सिंह […]

धनबाद : कोल व्यवसायी सुरेश सिंह की हत्या के प्राथमिक अभियुक्त रामाधीर सिंह के पुत्र शशि सिंह की तलाश में शनिवार की रात लगभग तीन बजे पुलिस ने सरायढेला के कोलाकुसमा स्थित इंदौरी फैक्ट्री में छापामारी की. लेकिन शशि सिंह नहीं मिला.

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शशि सिंह इंदौरी फैक्ट्री स्थित अपने नये आवास में आया हुआ है. देर रात तक उसके आवास में रहने की सूचना थी. इस बाबत पुलिस ने छापामारी की.

बंद इंदौरी फैक्ट्री को बनाया है नया आवास : शशि सिंह ने कोलाकुसमा स्थित बंद इंदौरी फैक्ट्री (फायर ब्रिक्स) को खरीदा है. उसमें ही अपना नया आवास बनाया है. चर्चा है कि शशि सिंह कई बार इस आवास में आ चुका है. रात के अंधेरे में ही वह यहां से गायब भी हो जाता है. पुलिस को उसके आने की सूचना इससे पहले भी मिल चुकी है. मगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस ने शशि सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ है.

आठ वर्षों से चल रहा फरार : सात दिसंबर 2011 को धनबाद क्लब में आयोजित एक शादी समारोह में कोल व्यवासायी सुरेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या का आरोप रामाधीर सिंह के बेटे शशि सिंह पर लगा था. शशि सिंह तब से फरार है. आठ वर्षों में पुलिस शशि को पकड़ नहीं पायी है. इस बीच सात एसपी बदल चुके हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने कोला कुसमा के नये ठिकाने में मारा छापा, पर नहीं मिला

कोल व्यवसायी सुरेश सिंह की हत्या मामले में वर्षों से फरार है रामाधीर सिंह का पुत्र शशि सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >