लहसुन-प्याज चोरी करते दो किशोरों को धर दबोचा

धनबाद : सोमवार को सरायढेला सब्जी मंडी के दुकानदारों ने दो नाबालिग लड़कों को चोरी करने के आरोप में पकड़ा और उनकी जम कर पिटाई की. इस दौरान सड़क पर जाम लग गया. वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को बचाया. इस बीच सरायढेला पुलिस भी पहुंच गयी. दोनों को सरायढेला […]

धनबाद : सोमवार को सरायढेला सब्जी मंडी के दुकानदारों ने दो नाबालिग लड़कों को चोरी करने के आरोप में पकड़ा और उनकी जम कर पिटाई की. इस दौरान सड़क पर जाम लग गया. वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को बचाया. इस बीच सरायढेला पुलिस भी पहुंच गयी. दोनों को सरायढेला पुलिस के हवाले कर दिया गया. दुकानदारों ने दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत की है.

पकड़े गये दोनों किशोर सरायढेला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.जानकारी के अनुसार सरायढेला स्थित सब्जी मंडी के दुकानदार रात में अपनी दुकान में सामान छोड़ कर घर चले जाते थे. सब्जियों को प्लास्टिक व बोरा से ढंक कर जाते थे. दुकानदारों ने बताया कि जब से प्याज 60 रुपये और लहसुन 200 रुपये किलो हुआ है, ये लोग रात में आकर भरा बोरा चोरी कर लेते थे. दुकानदारों ने पहरा देकर चोरों को पकड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >