प्रिंटिंग ऑर्डर के बहाने उड़ाये 43 हजार

मनईटांड़ निवासी राहुल हलदर ने साइबर थाना में की शिकायत धनबाद : मनईटांड़ निवासी राहुल हलदर के खाते से साइबर अपराधियों ने 42 हजार 768 रुपये उड़ा लिये हैं. उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना में की है. बताया कि मनईटांड़ में उसकी प्रिंटिंग प्रेस है. दो दिन पूर्व उसे एक फोन आया. फोन करने […]

मनईटांड़ निवासी राहुल हलदर ने साइबर थाना में की शिकायत

धनबाद : मनईटांड़ निवासी राहुल हलदर के खाते से साइबर अपराधियों ने 42 हजार 768 रुपये उड़ा लिये हैं. उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना में की है. बताया कि मनईटांड़ में उसकी प्रिंटिंग प्रेस है. दो दिन पूर्व उसे एक फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि वह चंडीगढ़ में रहता है उसे 50 हजार हैंडबिल छपवाना है.
उसकी एक कंपनी है. राहुल ने उस व्यक्ति से 50 हजार हैंडबिल का रेट बता दिया. रेट पर सहमति होने के बाद ठग ने उसे अपनी कंपनी का लोगो भेजा जो हैंडविल के रूप में छापना था. राहुल ने पैमेंट देने की बात कही तो साइबर अपराधी ने उन्हें एक कोड भेजा. कहा कोड को स्कैन करने पर पैसे उनके खाते में आ जायेंगे. जैसे ही उसने कोड को स्कैन किया, उनके खाते से 42 हजार 768 रुपये की निकासी हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >