ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो घायल

बरवाअड्डा : थाना अंतर्गत क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड डोमनपुर मनियाडीह पथ में बुधवार की दोपहर साधोबाद–बरवाडीह काली मंदिर के समीप मालवाहक वाहन 407 वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. डोमनपुर गांव निवासी मंगरू रवानी (25) एवं बागदाहा गांव निवासी गोपाल महतो (40) किसी काम से बाइक(जेएच 10 […]

बरवाअड्डा : थाना अंतर्गत क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड डोमनपुर मनियाडीह पथ में बुधवार की दोपहर साधोबाद–बरवाडीह काली मंदिर के समीप मालवाहक वाहन 407 वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. डोमनपुर गांव निवासी मंगरू रवानी (25) एवं बागदाहा गांव निवासी गोपाल महतो (40) किसी काम से बाइक(जेएच 10 बीके 1903) से चुटियारो गांव गये थे.

वापसी के दौरान साधोबाद काली मंदिर के समीप ईंट लदे 407 वाहन(जेएच 10 एच 2879) ने बाइक को धक्का मार दिया. भाजपा नेता नीलकंठ रवानी ने स्थानीय लोगों की मदद से दाेनों घायल युवकों को पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां गोपाल महतो की स्थिति नाजुक बतायी जाती है. उसे पीएमसीएच से जालान अस्पताल ले जाया गया है.
घटना के बाद मौका पाकर 407 वाहन के चालक व खलासी भाग निकले. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >