धनबाद : स्ट्रीट लाइट हटाने के पूर्व भुगतान करे साज : निगम

नगर निगम ने साज को भेजा नोटिस बिनोद बिहारी चौक से मेमको मोड़ तक 134 स्ट्रीट लाइट हटाने का मामला धनबाद : सड़क चौड़ीकरण को लेकर शहर के स्ट्रीट लाइट व पोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. गोल बिल्डिंग से पुटकी थाना तक 1.91 करोड़ के स्ट्रीट लाइट पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. अब आठ […]

नगर निगम ने साज को भेजा नोटिस
बिनोद बिहारी चौक से मेमको मोड़ तक 134 स्ट्रीट लाइट हटाने का मामला
धनबाद : सड़क चौड़ीकरण को लेकर शहर के स्ट्रीट लाइट व पोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. गोल बिल्डिंग से पुटकी थाना तक 1.91 करोड़ के स्ट्रीट लाइट पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. अब आठ लेन बनाने को लेकर मेमको मोड़ से बिनोद बिहारी चौक तक इस मार्ग में लगे स्ट्रीट लाइट को हटाने की तैयारी है. इस बाबत नगर निगम ने साज (झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार) को नोटिस देकर इस मार्ग में लगे 134 स्ट्रीट लाइट को हटाने के पूर्व यूटीलिटी शिफ्टिंग का भुगतान करने का निर्देश दिया है.
कहा गया है कि जब तक भुगतान नहीं होता है. पोल व लाइट नहीं हटाया जाये. नगर निगम सूत्रों की मानें तो इसके पूर्व सड़क चौड़ीकरण के दौरान गोल बिल्डिंग चेक पोस्ट से पुटकी थाना तक सड़क किनारे लगे 563 पोल व 501 स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त कर दिये गये थे. इसकी क्षतिपूर्ति को लेकर निगम ने साज को नोटिस देकर 1.91 करोड़ का भुगतान करने को कहा गया था. लेकिन आज तक यह राशि निगम को नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >