कलेक्शन एजेंट के 25 लाख रुपये ले भागे अपराधी

धनबाद : बैंक मोड़ श्री राम प्लाजा मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक से कोयलांचल अरबन को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कलेक्शन एजेंट अरुण कुमार का 25 लाख रुपया अपराधियों ने टपा लिया. घटना मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे की है. बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी एम रामकुमार, डीएसपी […]

धनबाद : बैंक मोड़ श्री राम प्लाजा मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक से कोयलांचल अरबन को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कलेक्शन एजेंट अरुण कुमार का 25 लाख रुपया अपराधियों ने टपा लिया. घटना मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे की है. बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी एम रामकुमार, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की. अपराधी का फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है.

मेमको मोड़ निवासी अरुण कुमार मंगलवार को 30 लाख रुपये दो बैग में भर कर बैंक जमा कराने आये थे. वह बराबर आते रहे हैं. उनके साथ दो गनमैन भी थे. पैसा बैंक के अंदर पहुंचाने के बाद वे नीचे चले गये. एक बैग में 25 लाख और दूसरे बैग में पांच लाख रुपये थे. अरुण कुमार ने 25 लाख वाला बैग काउंटर के नीचे रखा था और पांच लाख वाले बैग से काउंटर में पैसा जमा कराने लगे. रकम जमा करने के बाद जब दूसरा बैग उठाने नीचे झुके, तो पाया कि बैग गायब है. कुछ देर खोजबीन करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो अरुण कुमार शोर मचाने लगे. बैंक मैनेजर हरीश जोशी और दूसरे स्टाफ ने भी बैग खोजने की कोशिश की. नीचे-ऊपर देखने के बाद भी जब कोई नहीं मिला, तो मामले की सूचना बैंक मोड़ थाना को दी गयी.
सीसीटीवी में दिखे अपराधीे : बैंक के सीसीटीवी में पुलिस को पैसा उठानेवाला शख्स दिख गया है. इसके अलावा चार-पांच संदिग्ध लोग भी दिखे हैं. सभी बैंक में घटना के वक्त मौजूद थे. बैग उठाते ही सभी लोग बैंक से बाहर निकल गये. नीचे उतरने के बाद बैग को एक नारंगी रंग के प्लास्टिक में भर लिया गया. उसके बाद सभी लोग वहां से फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >