पुलिस से भिड़ंत में मैनेजर राय के भाई का हाथ टूटा

मैथन/धनबाद : मैथन थाना अंतर्गत जीटी रोड बाइपास के निकट स्थित चर्चित मगध होटल में बुधवार की रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ होटल संचालक की भिड़ंत हो गयी. इसमें होटल संचालक उपेंद्र राय का हाथ टूट गया. उपेंद्र राय मैनेजर राय का भाई है. उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था. वहां से […]

मैथन/धनबाद : मैथन थाना अंतर्गत जीटी रोड बाइपास के निकट स्थित चर्चित मगध होटल में बुधवार की रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ होटल संचालक की भिड़ंत हो गयी. इसमें होटल संचालक उपेंद्र राय का हाथ टूट गया. उपेंद्र राय मैनेजर राय का भाई है. उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया.

क्या है मामला : एसएसपी को सूचना मिली थी कि मगध होटल में हर रात जुआ अड्डा का संचालन होता है. कई और तरह के अवैध कारोबार यहां से संचालित होते हैं. इसको लेकर एसएसपी ने एसओजी का गठन किया. बुधवार की देर रात एसओजी ने मगध होटल में औचक छापेमारी की, लेकिन एसओजी के सभी सदस्य सिविल ड्रेस में थे.
इस कारण संचालक उपेंद्र राय ने टीम से परिचय पूछा. नहीं बताने पर वह चोर-चोर चिल्लाने लगा. नीचे होटल व आसपास के लोग पहुंच गये और दोनों ओर से झड़प हो गयी. इसी बीच उपेंद्र सीढ़ी से नीचे गिर गया, जिससे उसका हाथ टूट गया. उसके बाद टीम के सदस्यों ने अपना परिचय बताया.
छापेमारी में कुछ नहीं मिला
इधर टीम को बुधवार की रात को छापेमारी में कुछ नहीं मिला. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में न तो होटल संचालक और न ही एसओजी ने मैथन ओपी में किसी तरह की कोई शिकायत की है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसओजी के सिविल ड्रेस में पहुंचने के कारण ही विवाद बढ़ा. इसका मलाल एसओजी को भी है. इस संबंध में मैथन थाना प्रभारी दशरथ यादव ने कहा कि इस तरह की किसी प्रकार की कोई जानकारी उन्हें नहीं है. किसी ने शिकायत भी नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >