अभी तो यह हाल कि पानी के लिए तड़प रहे शहरवासी

धनबाद : भविष्य की करोड़ों की योजनाओं के बीच मौजूदा समय में शहर का हाल यह है कि एक दिन, दो दिन बाद जलापूर्ति हो रही है. लोग भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं. और यह एक-दो दिन से नहीं, महीनों से चल रहा है. लेकिन स्थिति में सुधार के लिए कहीं से कोई […]

धनबाद : भविष्य की करोड़ों की योजनाओं के बीच मौजूदा समय में शहर का हाल यह है कि एक दिन, दो दिन बाद जलापूर्ति हो रही है. लोग भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं. और यह एक-दो दिन से नहीं, महीनों से चल रहा है. लेकिन स्थिति में सुधार के लिए कहीं से कोई प्रयास नहीं हो रहा है. अगर यही हाल रहा तो इस गर्मी लोग बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे.

शहर के बैंक मोड़, मटकुरिया, हीरापुर, बरमसिया, धनसार, जोड़ा फाटक, धैया सहित अन्य स्थानों पर पेयजल की घोर किल्लत बनी हुई है. सुबह-शाम नियमित आने वाला पानी, सप्ताह में दो या तीन दिन आता है उसमें भी दस या बीस मिनट तक ही. कई जगहों पर गंदा पानी की सप्लाइ की शिकायत भी आम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >