भूली : छात्र की बेरहमी से पिटाई शिक्षक से थाना में पूछताछ

मामला जीपीएस शमशेर नगर का भूली : भूली ओपी अंतर्गत बाइपास रोड शमशेर नगर स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल के तीसरी कक्षा के छात्र हुजैदा तौहीद (7) की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस स्कूल के निदेशक सह शिक्षक साबिर अंसारी को पूछताछ के लिए […]

मामला जीपीएस शमशेर नगर का
भूली : भूली ओपी अंतर्गत बाइपास रोड शमशेर नगर स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल के तीसरी कक्षा के छात्र हुजैदा तौहीद (7) की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस स्कूल के निदेशक सह शिक्षक साबिर अंसारी को पूछताछ के लिए थाना ले आयी है. पीड़ित बच्चे के पिता तौहीद आलम ने शुक्रवार को भूली ओपी पुलिस से आवेदन देकर जीनियस पब्लिक स्कूल के निदेशक सह शिक्षक साबिर अंसारी पर अपने पुत्र हुजैदा तौहीद की बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया है.
क्या है मामला : छात्र के पिता ने बताया कि गुरुवार को दोपहर उनके पुत्र व उसके ही क्लास के एक छात्र के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी आैर मारपीट हो गयी थी. कुछ देर बाद एक छात्र ने उसके पुत्र को पेंसिल से मार कर चोटिल कर दिया. जब उनके पुत्र हुजैदा ने इसकी शिकायत स्कूल निदेशक सह शिक्षक साबिर से की तो उन्होंने कुछ भी सुनने की बजाय उनके पुत्र की ही छड़ी से पिटाई करनी शुरू कर दी. छुट्टी के बाद जब उनका पुत्र रोता हुआ घर आया और कपड़े खोल कर शरीर दिखाया तो परिजनों के होश उड़ गये. उसके शरीर पर पिटाई से जख्म होने के निशान थे. पिटाई से छात्र के हाथ की ऊंगली भी सूज गयी है.
बच्चे को गलती की सजा दी
दोनों बच्चों के बीच में काफी दिनों से झगड़ा होता आ रहा था. गुरुवार को हुजैदा तौहीद ने पेंसिल से दूसरे बच्चे को पीछे से मार दिया. सूचना मिलने पर हमने दोषी बच्चे को सजा दी. बस इस छोटी सी बात पर बच्चे के घर वाले बड़ा इश्यू बना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >