धनबाद : शहर में डीवीसी की लोड शेडिंग जारी

धनबाद : शनिवार को भी शहर में डीवीसी ने आठ घंटे लोड शेडिंग की. इसके अलावा ऊर्जा विभाग ने भी शहर के एक बड़े क्षेत्र में काम को लेकर आठ घंटे बिजली काटी. डीवीसी ने सुबह 5:30 से 8:30 और पूर्वाह्न 11:30 से 2:30 तक गणेशपुर के दोनों फीडर में बिजली काटी. इसमें मनईटांड़, भूली […]

धनबाद : शनिवार को भी शहर में डीवीसी ने आठ घंटे लोड शेडिंग की. इसके अलावा ऊर्जा विभाग ने भी शहर के एक बड़े क्षेत्र में काम को लेकर आठ घंटे बिजली काटी. डीवीसी ने सुबह 5:30 से 8:30 और पूर्वाह्न 11:30 से 2:30 तक गणेशपुर के दोनों फीडर में बिजली काटी. इसमें मनईटांड़, भूली व खरीकाबाद आदि क्षेत्र शामिल थे. वहीं गोधर के दोनों फीडर में सुबह 7:30 से 10:30 तक बिजली काटी. इसमें बैंक मोड़, वासेपुर, हीरापुर, धैया, बरटांड़ आदि क्षेत्र शामिल थे.
इसके अलावा ऊर्जा विभाग ने पूर्वाह्न 10:00 से 1:00 बजे तक धैया बस्ती, लाहबनी, कुम्हार टोला , डीजीएमएस की बिजली काटी और सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक मटकुरिया वेस्ट, झरिया रोड, श्रीराम प्लाजा, शांति भवन आदि क्षेत्र की बिजली काटी. सरायढेला में शनिवार को छह घंटे लोड शेडिंग की गयी. सुबह 4:00 से 6:00 , 8:00 से 10:00 और अपराह्न 2:00 से 4:00 बिजली काटी गयी. वहीं पिछली रात में भी बिजली ने जम कर परेशान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >