सरकार! जारी है डीवीसी के पावर कट का खेल, इन्वर्टर भी होने लगे हैं फेल

धनबाद : डीवीसी की रोज-रोज की लोड शेडिंग से आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को पूरे शहर में 12 घंटे लोड शेडिंग की गयी. इसमें डीवीसी के चारों फीडर गोधर वन व टू और गणेशपुर वन व गणेशपुर टू शामिल है. सुबह 8:30 में बिजली कटी और 11:30 में बिजली आयी. उसके […]

धनबाद : डीवीसी की रोज-रोज की लोड शेडिंग से आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को पूरे शहर में 12 घंटे लोड शेडिंग की गयी. इसमें डीवीसी के चारों फीडर गोधर वन व टू और गणेशपुर वन व गणेशपुर टू शामिल है. सुबह 8:30 में बिजली कटी और 11:30 में बिजली आयी. उसके बाद अपराह्न 12:00 बजे बिजली कटी जो 3:00 बजे आयी. उसके बाद शाम 6:00 बजे बिजली कटी और 9:00 बजे रात में बिजली आयी. इनमें मनईटांड़, भूली, खरिकाबाद, बैंक मोड़, वासेपुर, नया बाजार, हीरापुर, धैया, बरटांड़ आदि क्षेत्र शामिल है.
सरायढेला में सबसे ज्यादा कटौती : सरायढेला क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली कटौती गयी. सरायढेला में डीवीसी के पाथरडीह से बिजली आती है. रात में करीब छह घंटे डीवीसी द्वारा लोड शेडिंग गयी. इसमें शाम 6:00 से 8:00, रात को 10:00 से 12:00 और सुबह 3:00 से 5:00 तक लोड शेडिंग की गयी. वहीं दिन में तो उससे भी बुरा हाल रहा. सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक, पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 तक, पूर्वाह्न 2:00 से 4:00 तक और शाम को 6:00 से 7:00 बजे तक बिजली काटी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >