1200 लीटर स्प्रिट समेत वैन जब्त, दो गिरफ्तार

राजधनवार : धनवार पुलिस ने रविवार देर रात थाना क्षेत्र के पांडेयडीह में छापामारी कर छह ड्रम (लगभग 1200 लीटर) स्प्रिट सहित एक टाटा मैजिक वैन जब्त किया. मौके पर उक्त वाहन के चालक संतोष यादव व खलासी विनोद तुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों धनबाद, धनसार के रहने वाले बताये जाते हैं. […]

राजधनवार : धनवार पुलिस ने रविवार देर रात थाना क्षेत्र के पांडेयडीह में छापामारी कर छह ड्रम (लगभग 1200 लीटर) स्प्रिट सहित एक टाटा मैजिक वैन जब्त किया. मौके पर उक्त वाहन के चालक संतोष यादव व खलासी विनोद तुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों धनबाद, धनसार के रहने वाले बताये जाते हैं.

धनवार थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि पांडेयडीह के अरविंद साव के घर वाहन पर छह ड्रम स्प्रिट लोड हो रहा है,जो नकली अंग्रेजी शराब बनाने के काम आता है. उन्होंने एएसआइ सुमित कुमार व मुकेश दयाल सिंह को साथ लेकर तत्काल वहां छापेमारी की और वाहन पर लदे चार ड्रम सहित अरविंद साव के घर से दो ड्रम स्प्रिट और टाटा मैजिक वैन (नंबर जेएच10बी-9007) को जब्त कर लिया.

वाहन के चालक व खलासी को भी गिरफ्तार किया गया. बताया कि इस मामले में दो गिरफ्तार सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >