धनबाद : कतरास में कोयला डिपो पर छापा, 35 टन कोयला जब्त

धनबाद : एसएसपी के आदेश पर बाघमारा डीएसपी के नेतृत्व में सोमवार को कतरास थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान काकों मोड़ के समीप चल रहे अवैध कोयला डिपो जगदम्बा शॉक में से 35 टन कोयलाजब्तकिया गया. साथ ही एक दर्जन से ज्यादा कोयला लदे साइकल को भी पुलिस ने जब्त कर […]

धनबाद : एसएसपी के आदेश पर बाघमारा डीएसपी के नेतृत्व में सोमवार को कतरास थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान काकों मोड़ के समीप चल रहे अवैध कोयला डिपो जगदम्बा शॉक में से 35 टन कोयलाजब्तकिया गया. साथ ही एक दर्जन से ज्यादा कोयला लदे साइकल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया.

यहां से कोयला तौलने वाली मशीनेंभी बरामद हुई हैं. पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही कोयला तस्कर फरार हो गये. दुर्योधन चौधरी के भट्ठे को महादेव महतो, खास नीरज तिवारी और रौनक नामक व्यक्ति से लीज पर कोयले की तस्करी करवा रहा था.

छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >