सारठ: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पीएम श्री केजीएबी सारठ में विश्व आदिवासी दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,कक्षा 9 एवं 10 की दर्जनों आदिवासी छात्राओं ने आदिवासी महापुरुषों व दिशुम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया.
कई छात्रोंओ ने रंगोली बना कर आदिवासी संस्कृति की झलक पेस की, साथ आदिवासी भाषा मे महा पुरषों की गाथा को सुनाया. भाषण के माध्यम से आदिवासी परंपरा को अक्षुण रखने की अपील की गई. मौके पर मुख्य रूप से वार्डन करुणा सिंह, छात्रा धोन मणी टुडू, बबिता, चांदनी, प्रमिला, अंजली, अलिमिना, बिना समेत कई छात्राएं मौजूद थी.
