सड़क दुर्घटना में महिला घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

मधुपुर के बेलपाड़ा के निकट सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गयी. महिला गिरिडीह की रहने वाली है और डालमिया रोड स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयी थी. ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में महिला दुर्घटना का शिकार हुई.

मधुपुर . शहर के बेलपाडा के निकट गुरुवार को ट्रेन पकड़ने जा रही एक महिला सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला की पहचान गिरिडीह जिला के राजधनवार निवासी 52 वर्षीय झरना देवी के रूप मे हुई है. वह शहर के सीताराम डालमिया रोड स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आयी हुई थी. गुरुवार की सुबह वह जमशेदपुर अपने भाई के घर जाने के लिए बक्सर -टाटा ट्रेन पकड़ने के लिए मधुपुर स्टेशन जाने के लिए घर से निकली थी. इसी क्रम में बेलपाड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को ठोकर मार दी, घटना में महिला संभल पाती इससे पहले ही उसे चोट लग गयी और बेहोश होकर वह सड़क पर गिर गयी. घटना में महिला को गंभीर चोट लगी है. आसपास के लोगो ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर महिला के रिश्तेदार भी पहुंच गये. घटना के बाद मौके से बाइक चालक फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >