अनियंत्रित ट्रक इमली के पेड़ से टकराया, चालक की मौत

बुढ़ैई थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर हटिया के निकट रविवार अहसुबह सरिया लदा एक ट्रक इमली के पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक का शव ट्रक के केबिन में घंटों फंसा रहा. बताया गया कि ट्रक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से सरिया लेकर पटना जा रहा था. इसी दौरान चालक को झपकी आ गयी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच स्थित विशाल इमली के पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के केबिन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में ट्रक चालक, जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी 38 वर्षीय श्रीकांत यादव के रूप में हुई है, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी घायल हो गया. घायल खलासी का इलाज कराया जा रहा है. घटना की सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत बुढ़ैई थाना को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोरंजन महतो, सुभाष कश्यप और धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबीन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि जगदीशपुर से धमनी होते हुए धनबाद की ओर जाने वाले मार्ग के बीचों-बीच दशकों पुराना इमली का पेड़ स्थित है, जिसे अब तक नहीं काटा गया था. इसी पेड़ से टकराकर यह दुर्घटना हुई. — जगदीशपुर हटिया के पास हुआ सड़क हादसा सरिया लोड ट्रक पुरुलिया से जा रहा था पटना बुढ़ैई थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना, केबिन में फंसा रहा चालक का शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >