अनियंत्रित ऑटो ने खड़े ट्रक में मारा धक्का, दो महिला श्रद्धालु घायल

देवघर-बासुकीनाथ पथ पर तीरनगर के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने सामने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो सवार दो महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये.

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर-बासुकीनाथ पथ पर तीरनगर के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने सामने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो सवार दो महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल महिला श्रद्धालु का नाम सुनीता देवी व राम कुमारी देवी है, दोनों बिहार के मधुबनी जिले के फूलपरास थाना क्षेत्र के महादेवा गांव की रहने वाली हैं. घटना के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना गुरुवार देर शाम की बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि आठ लोग पूजा करने बाबाधाम आये थे. देवघर बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद सभी लोग ऑटो से बासुकीनाथ पूजा करने गये. बासुकीनाथ से पूजा कर देवघर वापस लौटने के दौरान तीरनगर के पास ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ा और अनियंत्रित होकर सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गया. घटना में ऑटो पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे और उसी ऑटो से इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाकर ऑटो चालक फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >