मुख्य बातें
देवघर रोपवे हादसा LIVE Updates: देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया.
देवघर रोपवे हादसा LIVE Updates: देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया.

देवघर रोपवे हादसा: त्रिकूट पहाड़ रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, 46 लोग निकाले गये सुरक्षित, 3 लोगों की मौत
झारखंड के देवघर स्थित त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा में ट्रॉली में फंसे लोगों में से कुल 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया. वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी समेत सेना के अन्य जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जान जोखिम में डालकर ट्रॉली में फंसे लोगों को नयी जिंदगी दी. आपको बता दें कि रविवार को करीब साढ़े चार बजे रोपवे हादसा हुआ था. तब से रेस्क्यू ऑपेरशन जारी था.
झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया.
एक ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है. इस बीच एयरलिफ्ट के दौरान एक महिला गिर गयी, जिसे सदर हॉस्पिटल लाया गया है. एनडीआरएफ के अनुसार महिला की सांसें चल रही हैं. ये महिला देवघर की ही है.
देवघर के त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों में से अब तक 43 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है. अब एक ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है.
झारखंड के देवघर स्थित त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे लोगों में से अब तक 43 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना समेत सेना के अन्य जवान रेस्क्यू में जुटे हैं. इस हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है. मृतक राकेश के परिजन उसकी मौत से आक्रोशित हैं. परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है. त्रिकुट पहाड़ जाने के चौराहे को मृतक राकेश के परिजनों ने जाम कर दिया है. आपको बता दें कि आज मंगलवार को 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर जिला स्थित त्रिकूट पर्वत के रोपवे का तार टूटने से हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी. त्रिकूट पहाड़ पर हुई घटना और इसमें हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. एनडीआरएफ और बचाव दल द्वारा लोगों को सकुशल निकालने का प्रयास जारी है. इसमें विशेषज्ञों की भी सहायता ली जा रही है. इस हादसे पर सरकार की पूरी नजर है.
झारखंड का त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा: वायुसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 28 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
देवघर रोपवे हादसा LIVE Updates: देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ रोपवे हादसे में फंसे 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही आज मंगलवार को तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया.