स्वास्थ्य कर्मियों को मिला एमडीए के संचालन का प्रशिक्षण

पालोजोरी सीएचसी सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

पालोजोरी. सीएचसी सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन(एमडीए) के सफल संचालन का प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य प्रशिक्षक के रूप में एमटीएस गौतम कुमार व एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार ने दवा प्रशासकों को प्रशिक्षण दिया. बताया गया कि एमडीएम 2026 की सफलता में ही फाइलेरिया से बचाव का मूलमंत्र छुपा हुआ है. इसके सफल संचालन से ही लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है. इसलिए सभी दवा प्रशासक अपने कर्तव्य का निर्वाहन गंभीरता पूर्वक करेंगे. एक भी व्यक्ति दवा के सेवन से वंचित नहीं रहे, जिसका ध्यान सभी को रखना है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नित्यानंद चौधरी ने भी लोगों को इस बीमारी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पीओसीडी रीता सिंह, बीटीटी विकास पूर्ण सहित सहिया साथी, सहिया व अन्य कर्मी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >