पंजाब के राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक

पंजाब के राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह बाबा पर जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की.

संवाददाता, देवघर :

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शुक्रवार को देवघर पहुंचे. एयरपोर्ट पर डीसी विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा एयरपोर्ट परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में राज्यपाल को बाबा मंदिर लाया गया. यहां पर वैदिक पंडितों ने विधिवत पूजा कराया गया. वहीं मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधिवत संकल्प कराने के बाद कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करायी. राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह बाबा पर जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की. पूजा के बाद बाबा मंदिर कंट्रोल रूम में मंदिर प्रशासक सह डीसी विशाल सागर व एसपी राकेश रंजन ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >