देवघर कॉलेज परिसर के कुएं से मिले शव की नहीं हो सकी पहचान

नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज परिसर स्थित कुएं से एक मई को बरामद हुए अज्ञात युवक के लाश की पहचान नहीं हो सकी है.

नगर थाने की पुलिस ने बांका जिले के विभिन्न थाने व कई मुखिया से संपर्क कर फोटो शेयर किया वरीय संवाददाता, देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज परिसर स्थित कुएं से एक मई को बरामद हुए अज्ञात युवक के लाश की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस को मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका. मृतक की पहचान कराने के लिए देवघर नगर थाने की पुलिस ने बिहार अंतर्गत बांका जिले के विभिन्न थाने से संपर्क कर मृतक का फोटो शेयर किया. वहीं, बांका जिले के कई मुखिया से भी मृतक की फोटो शेयर कर पुलिस मृतक के बारे में पता करने में जुटी है. उधर, देवघर कॉलेज परिसर स्थित कुएं से मिले युवक के शव को किसने वहां ठिकाने लगाया था. यह पता करने के लिए पुलिस ने उस इलाके के भवनों सहित प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी का पांच दिनों का फुटेज खंगाला. हालांकि, पुलिस को कोई भी सुराग हाथ नहीं लग सका. जानकारी हो कि, एक मई की दोपहर में नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज परिसर स्थित कुएं में एक बोरे में फेंकी हुई लाश पुलिस ने बरामद की थी. आशंका जतायी जा रही है कि, अपराधियों ने अज्ञात युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसकी लाश कुएं में फेंक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >