बांका के युवक का फंदे से लटका मिला शव

जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी विकास नगर में मंगलवार की रात विक्रम कुमार (18 वर्ष) नामक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. युवक का शव पंखे से कपड़े की रस्सी के सहारे लटका हुआ था.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी विकास नगर में मंगलवार की रात विक्रम कुमार (18 वर्ष) नामक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. युवक का शव पंखे से कपड़े की रस्सी के सहारे लटका हुआ था. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही एएसआई लक्ष्मण तुरी और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेजा गया. मृतक के परिवार के बारे में जानकारी मिली कि वह बिहार के बांका जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के गुलनी गांव का निवासी था. मृतक के पिता संजय सिंह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से गिधनी विकास नगर में सुबोध्क सिंह के मकान में किराये पर रह रहे हैं. मंगलवार को युवक पटना से घर लौटा था और थोड़ी देर के बाद बाहर गया. शाम को वापस लौटने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. रात में जब उसकी माँ खाना देने के लिए कमरे में गई, तो उसे फांसी पर लटका हुआ पाया. घटना के बाद परिवार और आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़े और उसे फंदे से उतारा. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है, और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >