ट्रेनिंग पार्क को बेहतर व आधुनिक बनाया जायेगा : डीआरएम

मधुपुर: आसनसोल में स्काउट्स-गाइड्स का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, डीआरएम ने किया उद्घाटन

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित रेलवे राज्य प्रशिक्षण पार्क में पूर्वी रेलवे भारत स्काउट्स व गाइड्स के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संगराह मौर्य ने सोमवार को विधिवत ढंग से किया. यह शिविर 22 मई तक चलेगा. इस अवसर पर डीआरएम मौर्य ने कहा कि शिविर में शामिल प्रतिभागी काफी उत्साहित है. प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की ओर से उनको ट्रेनिंग दी जायेगी. मधुपुर के ट्रेनिंग पार्क को और बेहतर व आधुनिक बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्काउट से बच्चों में आत्मनिर्भरता व देश सेवा की भावना का पाठ सिखाया जाता है. विभिन्न जगहों के बच्चों को एक दूसरी के संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है. बताया जाता है कि प्रशिक्षण शिविर में पूर्वी रेलवे के आठ जिलों के कुल 207 स्काउट्स, गाइड, रोवर्स, रेंजर्स 28 स्टाफ सदस्यों और 58 यूनिट लीडरों, क्वार्टर टीम के सदस्यों, सर्विस रोवर्स, रेंजर्स भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम में प्रवेश, कानून, वादा, मैपिंग, प्राथमिक चिकित्सा और पायनियरिंग को कवर करने वाली विभिन्न लिखित परीक्षाएं आयोजित की जायेगी. इसके अलावा विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक परीक्षण आयोजित किये जा रहे हैं. यह शिविर के अंतिम दिन तक जारी रहेगा. शिविर में प्रतिभागियों को आसनसोल सीएमएम सुधीर कुमार शर्मा, जिला आयुक्त स्काउट बेनित भगत और सीनियर डीईएन- 3 की उपस्थिति में सम्मानित किया गया. मौके पर मधुपुर स्टेशन प्रबंधक व आरपीएफ के अधिकारी, जवान समेत दर्जनों रेल कर्मी मौजूद थे. ——– स्काउट एंड गाइड का राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का डीआरएम ने किया उदघाटन बावन बीघा में शुरू हुआ राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर, 22 मई तक चलेगा आयोजन शिविर में आठ जिलों के 207 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण पूर्वी रेलवे का भव्य प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, 207 प्रतिभागियों में दिखा उत्साह बावन बीघा प्रशिक्षण पार्क में स्काउटिंग का महाकुंभ, आधुनिक सुविधाओं पर जोर आत्मनिर्भरता की सीख के साथ शुरू हुआ स्काउट्स-गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >