सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के कुसमाहा गांव के मैदान में सोमवार को आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के तहत प्रकृति का त्योहार करमा धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा व देवघर जिले के मेलर समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए.
अतिथियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, मेलर के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर, निरंजन सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दामोदर राय मेलर, विश्वनाथ राय मेलर, रामनारायण राय मेलर, संजय राय मेलर, मदन राय मेलर, मुन्ना राय, मंटू राय, जागेश्वर राय, भुखल राय, आनंद राय, अजीत राय, अर्जुन राय, बालेश्वर राय, रामप्रसाद राय, मटरू राय, राजेंद्र राय, त्रिपुरारी राय, अनिल राय, तिलक राय, भूदेव राय, धर्मेंद्र राय, भाजपा नेता जयकांत मंडल, जगदंबा सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. मेलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर राय मेलर ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.
प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
इस दौरान करमा त्योहार की विशेषता व महत्व के साथ प्रकृति में मौजूद पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा मानव संस्कार के बारे में जानकारी दी गई.
मांदर की थाप पर झूमे लोग
वहीं, सभी लोग पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर की थाप पर झूमते नजर आए. “किंखर बीना अयोध्या लागे सुना...” की झुमर पर लोग भाव-विभोर होकर झूमते दिखे. मौके पर पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, मेलर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह मेलर, विश्वनाथ राय मेलर समेत अन्य लोगों ने भी मांदर की थाप पर नृत्य किया.
करम डाल की पूजा, महिलाओं ने किया पारंपरिक नृत्य
इस दौरान उन्होंने बताया कि करमा का त्योहार वे लोग धूमधाम से मनाते हैं, जिसमें दुमका, जामताड़ा, देवघर समेत कई जिलों के मेलर समाज के लोग शामिल होते हैं. करम डाल की पूजा के साथ महिलाओं ने भी झुमर गीत पर पारंपरिक नृत्य किया. रामनारायण राय, संजय राय, मंटू राय समेत कई लोगों ने बताया कि वे लोग करमा त्योहार धूमधाम से मनाते हैं.
