सौ साल पुरानी परंपरा, कृष्ण भक्ति में डूबा सोनारायठाढ़ी

सोनारायठाढ़ी में 100 साल से चली आ रही कृष्ण जन्माष्टमी की परंपरा ने भक्तिमय माहौल बनाया. नकटी गांव की ठाकुरबाड़ी में ग्रामीणों ने पूरे परिवार के साथ भजन-कीर्तन कर मनाया यह पावन पर्व.

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही सोनारायठाढ़ी बाजार, बलिडीह मोड़, कलहोड़िया बाजार समेत आसपास के बाजारों में चहल-पहल रही. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए माखन-मिश्री, लड्डू, फल एवं मोर पंख समेत अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की.

ठाकुरबाड़ी और हरिहर नाथ मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन

नकटी स्थित ठाकुरबाड़ी एवं दामाकुंडा स्थित हरिहर नाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए. इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन हुआ. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लेकर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की.

नकटी स्थित ठाकुरबाड़ी में पंडित अमित झा ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूजा-पाठ कराया. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से भाग लिया और ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया.

करीब सौ वर्षों से चली आ रही जन्माष्टमी की परंपरा

ग्राम प्रधान मुकेश सिंह, ग्रामीण हलधर सिंह, रमेश सिंह, प्रदीप सिंह, सुबल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, आदित्य सिंह एवं मनमोहन सिंह ने बताया कि नकटी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में करीब सौ वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. यह परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है और आज भी ग्रामीण पूरे उत्साह के साथ इसका निर्वहन करते हैं.

पूरे परिवार के साथ भजन-कीर्तन में शामिल होते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर गांव के लोग अपने पूरे परिवार के साथ ठाकुरबाड़ी पहुंचते हैं. यहां आयोजित भजन-कीर्तन में शामिल होने के साथ श्रद्धालु ठाकुरजी की कथा का श्रवण करते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह रहता है. देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxman choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >