Shravani Mela: बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में बंगाल व नेपाल के कांवरियों का लगा तांता, बाबाधाम पहुंचने लगे गेरुआ वस्त्रधारी

Shravani Mela: देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में बंगाल व नेपाल के कांवरियों की भीड़ अभी से लगने लगी है.गेरुआ वस्त्रधारियों से मंदिर प्रांगण भर गया है.

Shravani Mela: बाबाधाम में बांग्ला सावन शुरू हो गया. इसके साथ ही गेरुआ वस्त्रधारी कांवरिये बाबाधाम पहुंचने लगे हैं. मंगलवार को बाबा मंदिर में कांवरियों का तांता लगा रहा. बंगाल व नेपाल से आये कांवरिये पूरे उत्साह के बाद बाबा मंदिर में जलार्पण करते दिखे.

एक महीने तक चलने वाला बांग्ला सावन 16 अगस्त को सिंह संक्रांति के दिन संपन्न होगा. मंदिर परिसर सुबह से ही बोलबम के जयकारे से गुंजायमान रहा. सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को मंदिर में पूजा करने आये भक्तों की संख्या कम जरूर दिखी, लेकिन गेरुआ वस्त्रधारियों से मंदिर भरा रहा. कई कांवरिये अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराते देखे गये.

अहले सुबह पट खुलने के साथ ही कांवरिये बोल बम का जयकारा लगाते हुए मानसरोवर ओवरब्रिज से कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंच रहे थे. सोमवार से देवघर के बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा बंद हो जायेगी और कांवरियों को अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया जायेगा. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने जलार्पण किया. इसमें 2,988 लोगों ने कूपन लेकर पूजा की.

श्रावणी मेला शुरू होते ही बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा बंद कर दी जाती है. मंदिर के बाहर एक अर्घा लगा दिया जाता है, जिसमें बाबा भोलेनाथ के भक्त सुल्तानगंज से लाया गया गंगाजल अर्पित करते हैं. यह मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर गिरता है. बाबा को जल अर्पित करके भक्त निहाल हो जाते हैं. उनकी कई दिनों की सारी थकान मिट जाती है.

Also Read

Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

Shravani Mela: देवघर के बाबा मंदिर में लगी बिल्व पत्र की अनोखी प्रदर्शनी, आप भी देखें PHOTOS

Shravani Mela: बाबा बैद्यनाथ के मंदिर के शिखर पर लगा पंचशूल क्यों है खास, जानें इसके रहस्य

देवघर के बाबा मंदिर में 72 फुट की ऊंचाई पर लगे पंचशूल में हैं अद्भुत शक्तियां, छूने मात्र से दूर होते हैं इतने दोष

देवघर : प्रभात खबर श्रावणी मेला स्पेशल पत्रिका ‘बिल्व पत्र’ का विमोचन, नगर आयुक्त बोले- अनूठी है पहल

देवघर : 1783 में ऐसा था बाबा मंदिर का प्रांगण, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >