Shravani Mela LIVE: श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी पर देवघर समेत झारखंड के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Shravani Mela LIVE: श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी आज है. देवघर समेत झारखंड के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. रक्षा बंधन और सावन की अंतिम सोमवारी का अद्भुत संयोग बना है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग की वजह से इस दिन को काफी शुभ बताया जा रहा है. श्रावणी मेला से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें प्रभात खबर के LIVE में.

4:16 PM. 19 Aug 24 4:16 PM. 19 Aug

देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Shravani Mela 2024 LIVE: श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी पर सुबह 4:30 बजे से ही मंदिर के पट खुल गए. पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. रात से ही शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है. सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं.

3:33 PM. 19 Aug 24 3:33 PM. 19 Aug

बाबा मंदिर में सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कर रहे श्रद्धालु

Shravani Mela 2024 LIVE: श्रावण मास की पांचवीं एवं अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जलार्पण के लिए कतारबद्ध कांवरियों को बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स से फुट ओवर ब्रीज और संस्कार मंडप होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कराया जा रहा है.

3:15 PM. 19 Aug 24 3:15 PM. 19 Aug

बाबा बैद्यनाथ को पहनायी राखी

Shravani Mela 2024 LIVE: बाबा नगरी देवघर में बाबा बैद्यनाथ को राखी अर्पित करने के बाद रक्षा बंधन के पर्व की शुरुआत की गई.

2:29 PM. 19 Aug 24 2:29 PM. 19 Aug

बाबा मंदिर से कल से हट जायेगा अरघा

Shravani Mela 2024 LIVE: आज सावन की अंतिम सोमवारी है. आज ही श्रावणी मेले का समापन हो जायेगा. इसके साथ ही गर्भगृह में लगा अरघा हट जायेगा और भादो माह में भक्त बाबा की स्पर्श पूजा कर सकेंगे. अंतिम दिन बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए करीब एक लाख कांवरिये देवघर पहुंचे हैं. इसको लेकर रविवार रात से ही कांवरिये कतारबद्ध हो गये थे. प्रशासन अलर्ट मोड में है.

1:50 PM. 19 Aug 24 1:50 PM. 19 Aug

रामगढ़ के रजरप्पा में दिखा कांवर यात्रा का अद्भुत दृश्य

झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा में कांवर यात्रा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. हजारों श्रद्धालु कांवर लेकर निकले और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

1:46 PM. 19 Aug 24 1:46 PM. 19 Aug

बासुकिनाथ में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. रविवार को ही 52,520 लोगों ने जलार्पण कर लिया था. 1260 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम पास के जरिए जलार्पण किया. 5540 लोगों ने जलार्पण काउंटर से बाबा का जलाभिषेक किया.

1:44 PM. 19 Aug 24 1:44 PM. 19 Aug

देवघर में रात से ही लगा है भक्तों का तांता

Shravani Mela LIVE: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अंतिम सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. राजकीय श्रावणी मेले के 28वें दिन 78,268 श्रद्धालुओं ने मनोकामना लिंग पर जलार्पण किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >